फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.75 lakh will be spent on the facilities of patients in PHC Gushaini

Kullu News: पीएचसी गुशैणी में मरीजों की सुविधा पर खर्च होंगे 1.75 लाख

Thu, 12 Sep 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
1.75 lakh will be spent on the facilities of patients in PHC Gushaini
जन आरोग्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय, प्रस्ताव भी किए पारित
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खरीदने और वाटर कूलर लगाने की दी स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 1.75 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। यह बात खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा ने कही। जन आरोग्य समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी की बैठक जिला परिषद सदस्य मान सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें खंड चिकित्सा अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट का प्रावधान करने पर चर्चा हुई। इसमें बजट संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए और वार्षिक आय-व्यय पर चर्चा हुई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्टेशनरी, प्रिंटिंग, बिजली और टेलीफोन बिल, आपातकालीन मेडिसिन तथा स्वच्छता पर धनराशि खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे खरीदने और वाटर कूलर खरीदने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। जनरल और डेंटल प्रयोगशाला के लिए रेफ्रिजरेटर और अलमारी खरीदने की सिक्योरिटी प्रदान की गई। पीएचसी भवन की बिजली लाइनों के रखखराव और मरम्मत करने के लिए प्राक्कलन के आधार पर धनराशि खर्च करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। ओटी रूम के लिए गीजर तथा परिसर में सोलर लाइट लगाने के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा प्रधान को बजट का प्रावधान करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा जल शक्ति विभाग बंजार पीएचसी के बाहर सार्वजनिक स्थान पर हैंडपंप लगाए तथा पीएचसी भवन की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग प्राक्कलन तैयार करेए इसके लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed