फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार बनें छात्राएं

अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार बनें छात्राएं

Wed, 20 Feb 2019 06:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार बनें छात्राएं
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम तब तक सफल नहीं होंगे, जब तक वे स्वयं जिम्मेदार नहीं बनेंगी। महिलाओं की सुरक्षा उनके हाथ में है। महिलाएं और छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए खुद जिम्मेदार हैं। कभी भी किसी को कोई मौका न दें। उन्हें जो शख्स मिले, उसे परखना जरूरी है। अपनी सुरक्षा के लिए महिला 10 कदम आगे रहकर सोचे। यह बात पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने साईं स्टार स्कूल गांधीनगर में बुधवार को अमर उजाला के 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कही।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान करीब डेढ़ सौ छात्राओं को सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया। शालिनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप, इमरजेंसी डायल नंबर 112, गुड़िया हेल्पलाइन 1515 है। सोशल मीडिया पर किसी से भी निजी व अन्य जानकारी साझा न करें। फेसबुक व व्हाट्सएप पर आपकी जानकारी चुराकर कोई भी आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। अगर आपको कोई फोन कर आपके अकाउंट, एटीएम पिन, पैन कार्ड, आधार कार्ड के संबंधित जानकारी मांगे तो इसका जवाब न दे। कहा कि बैंक कभी भी अपने ग्राहक को फोन नहीं करता है। स्कूल के एमडी राजेंद्र ने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। स्कूल के चेयरमैन नीलेश गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब स्कूल की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक के साथ अपनी बात रखने का मौका मिला। स्कूल में भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करवाएं जाएंगे। प्रिंसिपल अंजना ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान दविंद्र, स्वाति, बनिता, सुरभि, रंजना, सुम्मी, सीमा सैणी, सुमन, शशि, माधवी, सोनिया, भावना, हरीश, श्याम, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed