फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन घंटे तक बसों के इंतजार में बैठे रहे लोग

तीन घंटे तक बसों के इंतजार में बैठे रहे लोग

Tue, 11 Sep 2018 07:35 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे तक बसों के इंतजार में बैठे रहे लोग
बस का इंतजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जिला कुल्लू में निजी बस ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर मंगलवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला। निजी बसें नहीं चलने से पर्यटकों के साथ किसानों-बागवानों, सरकारी कर्मचारियों व आम लोगों को परेशानी हुई। सुबह से बस अड्डों, चौक व बस स्टॉप पर लोग बसों के लिए घंटों तक खड़े रहे।
सवारियों के लिए सबसे व्यस्त जिला मुख्यालय ढालपुर चौक में मंडी व बंजार की ओर जाने वाली सवारियों को दो से तीन घंटे तक बसों के लिए धूप में इंतजार करना पड़ा। यही हाल कुल्लू-मनाली रूट पर देखने को मिला है। भाग चंद, जेएन शर्मा, तारा चंद, बिमला देवी, इंद्रा देवी, सीमा देवी, कौशल्य देवी तथा भादर सिंह ने कहा कि उन्हें बंजार जाना है। लेकिन ढालपुर चौक में सुबह साढ़े दस बजे से बस का इंतजार करते रहे और दो घंटे बाद भी उन्हें बस नहीं मिली है। भादर सिंह तथा किशोरी लाल ने कहा कि उन्हें मंडी की तरफ जाना था। बसें न मिलने से उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जो बसें आ रही हैं, वह पूरी तरह भरी है। उसमें पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। जिला में चलने वाली निजी बसों के लगभग 300 रूट पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी ने दोपहर बाद चार बजे तक कुल्लू से भुंतर व बजौरा के बीच 30 चक्कर और कुल्लू से मनाली के बीच 14 चक्कर लगाए हैं। निजी बसें कुल्लू से भुंतर-बजौरा व औट के बीच रोजाना 150 चक्कर और मनाली के लिए 40 चक्कर लगाती हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को कितनी परेशानी हुई। उधर, निजी बस ऑपरेटर संघ कुल्लू के अध्यक्ष रजत जम्बाल, सदस्य अनवर भारती, चंदन करीर ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


सुविधा के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसें चलाईं
कुल्लू। हड़ताल से आम लोगों को पेश आई परेशानी को देखते हुए एचआरटीसी ने मंगलवार को 20 इलेक्ट्रिक बसें चलाई। आरएम कुल्लू डीके नारंग ने कहा कि निगम ने पर्यटकों व आम लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किया है। निगम ने कुल्लू से भुंतर व बजौरा, कुल्लू और मनाली के लिए अतिरिक्त बसें चलाई। इसके लिए निगम ने चालकों-परिचालकों के अवकाश को भी रद्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed