फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चिट्टा के सप्लायरों पर रहेगी कड़ी नजर

चिट्टा के सप्लायरों पर रहेगी कड़ी नजर

Tue, 10 Jul 2018 09:09 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
चिट्टा के सप्लायरों पर रहेगी कड़ी नजर
कुल्लू। कुल्लू पुलिस जिला में ऑपरेशन स्ट्रीट डॉमिनेंस चलाने जा रही है। यह सहभागिता हमारी और आपकी का दूसरा चरण होगा। इसमें सहभागिता हमारी और आपकी अभियान के चलते मिल रही शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। छोटी-छोटी शिकायतों को सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। इसके तहत छात्रों तक चिट्टा सप्लाई करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहभागिता हमारी और आपकी अभियान की सफलता के चलते पुलिस को विभिन्न माध्यमों से शिकायतें मिल रही हैं। इनमें छोटे स्तर पर अधिक शिकायतें हैं। ऐसी शिकायतों का निपटारा करने पर थाना स्तर पर एक पुलिस कर्मचारी भी तैनात किया गया है, जो विशेष तौर पर इन्हीं शिकायतों का निपटारा करेगा। ऑपरेशन स्ट्रीट डॉमिनेस के तहत पुलिस की नजर हर गली चौराहे पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर रहेगी। पुलिस भी अपना इनपुट एकत्रित कर शरारती तत्वों पर निगरानी रखेगी। लोगों की आं रही शिकायतों पर भी गौर किया जाएगा। एसपी शालिनी के लोगों से सीधे तौर पर संवाद करने पर ग्रामीण अब आगे आने लगे हैं। ढाबों, दुकानों में चल रहे छोटे-छोटे अवैध कारोबार की सूचना एसपी तक पहुंच रही है। इस पर अब कार्रवाई की जाएगी। जिला में मुख्य तौर पर इस अभियान के तहत चिट्टा व चरस के छोटे तस्करों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। आए दिन नशे को लेकर वायरल हो रहे वीडियो के बाद प्रशासन समेत पुलिस सतर्क हो गई है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस सख्ती से काम कर रही है। बड़े के साथ-साथ छोटे मामलों पर भी पुलिस ध्यान दे रही है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि ऑपरेशन स्ट्रीट डॉमिनेंस के तहत हर गली चौराहे पर पुलिस की नजर रहेगी। लोगों के सहयोग से यह संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed