फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A Quick Response Team (QRT) will be formed to streamline the waste management system.

Kullu News: कचरा प्रबंधन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बनेगी क्यूआरटी

Thu, 27 Aug 2026 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Aug 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
A Quick Response Team (QRT) will be formed to streamline the waste management system.
कुल्लू। नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) गठित की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के किसी क्षेत्र में कचरा न उठने की शिकायत मिलते ही टीम मौके पर पहुंचेगी और कचरा उठवाकर समस्या का समाधान करवाएगी। नगर परिषद ने सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई व्यवस्था के तहत शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण और निष्पादन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी है। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ कचरा एकत्र करने वाले कर्मचारियों की लोकेशन की निगरानी भी की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि कर्मचारी निर्धारित क्षेत्र में पहुंचा है या नहीं।
किसी क्षेत्र में कचरा न उठने की शिकायत मिलते ही क्यूआरटी को सक्रिय किया जाएगा। टीम संबंधित स्थान पर पहुंचकर कचरा उठवाएगी और समस्या का निपटारा करेगी। नगर परिषद और सफाई व्यवस्था संभालने वाली कंपनी की संयुक्त क्यूआरटी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने की समस्या पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
एक साल तक डंप रहा 600 टन कचरा
वर्तमान में कुल्लू शहर में सुबह समय पर कचरा एकत्रित नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर लगे होने से बदबू फैल रही है। नियमित निष्पादन न होने के कारण कचरा लंबे समय तक डंप रहता है। सरवरी स्थित एमआरएफ साइट में भी करीब एक साल से डंप कचरे को हाल ही में हटाया गया है। एक सप्ताह में करीब 600 टन कचरा ट्रकों में भरकर निष्पादित किया गया।

नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सफाई व्यवस्था जिस कंपनी को सौंपी जाएगी, उसके साथ मिलकर क्यूआरटी बनाई जाएगी। यह टीम कचरे से संबंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा करेगी। -सचिन ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed