फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ensure regular inspection of food items: ADM

खाद्य पदार्थों का नियमित करें निरीक्षण : एडीएम

Thu, 27 Aug 2026 03:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
Ensure regular inspection of food items: ADM
कारोबारियों की पंजीकरण व लाइसेंसिंग प्रक्रिया बनाए प्रभावी
विज्ञापन

जिला स्तरीय मॉनिटरिंग एवं एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक
....
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान जारी रखा जाए। खाद्य कारोबारियों के पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने तथा बिना पंजीकरण अथवा लाइसेंस के खाद्य कारोबार करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। यह बात अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने कही। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग एवं एडवाइजरी कमेटी की बैठक वीरवार को हुई।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग अनिल शर्मा ने जिले में खाद्य सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे कार्यों और वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत की। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक 1,082 खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण किया गया है। 151 लाइसेंस जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

...
3.10 लाख रुपये वसूला जुर्माना
वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक 56 प्रवर्तन सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 26 का विश्लेषण किया। इनमें छह सैंपल निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त 104 सर्विलांस सैंपल लिए गए, जिनमें से 22 का विश्लेषण किया और तीन सैंपल गैर-अनुरूप पाए गए। गैर-अनुरूप पाए जाने वाले सैंपलों के मामलों में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न मामलों में अब तक कुल 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed