फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दवाइयों का रिकॉर्ड सही तरीके से न रखने पर जारी होंगे नोटिस

दवाइयों का रिकॉर्ड सही तरीके से न रखने पर जारी होंगे नोटिस

Tue, 03 Jul 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
दवाइयों का रिकॉर्ड सही तरीके से न रखने पर जारी होंगे नोटिस
दवाइयों का सही रिकॉर्ड न रखने पर जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन

डीसी यूनुस ने किया दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण, मिली खामियां
भुंतर और आसपास के इलाकों में किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मेडिकल स्टोर में दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की चेकिंग के लिए मंगलवार को डीसी यूनुस ने दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण किया। भुंतर और आसपास के इलाकों में निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर में दवाइयों के रिकॉर्ड संबंधी खामियां पाई गईं। इस पर डीसी यूनुस ने कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे लापरवाह मेडिकल स्टोर संचालकों को अब नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
डीसी यूनुस, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश गौत्तम की दबिश से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। डीसी ने दवाइयों के दुरुपयोग, दवाइयों संबंधी लाइसेंस, प्रतिबंधित दवाइयों का रिकॉर्ड खंगाला। डीसी ने शेड्यूल एच वन की दवाइयां बिना किसी डॉक्टर की सलाह या बिना पर्ची के ही लेने को लेकर भी जांच की। कुछ मेडिकल स्टोर में दवाइयों के रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया। शेड्यूल एच वन प्रतिबंधित दवाइयों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। जबकि शेड्यूल एच वाली दवाइयों का रिकॉर्ड रखना अनिवार्य नहीं है। डीसी ने जिला के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को चेताया है कि नियमों के तहत काम करें। नियमों की अनदेखी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोताही पर ड्रग कॉस्टमेटिक एक्ट के तहत मेडिकल स्टोर को बंद तक करवाया जा सकता है। इस संबंध में डीसी यूनुस ने कहा कि भुंतर और आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोर में जांच की गई है। कुछ मेडिकल स्टोर में रिकॉर्ड संबंधी खामियां मिली है। जिस पर उन्हें नोटिस भेज जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
नशे के लिए युवा करते हैं दवाओं का इस्तेमाल
हिमाचल में इन दिनों नशे के लिए युवा दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए यह सख्ती की गई है। बिना डॉक्टरी सलाह के प्रतिबंधित दवाइयां देने पर मनाही है, लेकिन कुछ लोग चंद पैसों की खातिर युवाओं को नशे के लिए दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं। ऐसे मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed