{"_id":"5a1d6a0c4f1c1ba7678be5c8","slug":"171511877132-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर दास व वीना को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर दास व वीना को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर दास और बीना बने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
कड़ींचगचा स्कूल ने मनाया सालाना समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय उच्च पाठशाला कड़ींगचा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रधान ग्राम पंचायत डुंखरी गाहर पूर्ण चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक पैना राम ने वर्ष भर की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छठीं एवं सातवीं कक्षा की छात्राओं ने प्रेम रत्न धन पायो पर नृत्य पेश किया। आठवीं कक्षा की छात्राओें ने कान्हा पर मनमोहक नृत्य पेश किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी घुमर नृत्य, शिमला नाटी, कुल्लवी नाटी, वन एक्ट प्ले पर सराहनीय प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिनमें बॉबी, सनु, नरेंद्र पाल, मोनिका, मनीषा, धनवंती तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ठाकुर दास एवं बीना को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक सुदेश कुमार एवं भगत राम ने मंच संचालन किया और दर्शकों को समारोह की जानकारी दी।