{"_id":"5a10339a4f1c1b95188b4b30","slug":"171511011226-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड़ा गांव में जयकारों के साथ हुआ देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड़ा गांव में जयकारों के साथ हुआ देव मिलन
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड़ा गांव में जयकारों के साथ हुआ देव मिलन
बर्फ के बीच देवमिलन को उमड़ी सैकड़ों की भीड़
राजा घेपन के रथयात्रा में शरीक हुई देवी हिडिंबा
अमर उजाला ब्यूरो
उदयुपर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल के फूड़ा गांव में शनिवार को बर्फबारी के बीच देव मिलन का भव्य नजारा देखने को मिला। लाहौल की परिक्रमा पर निकले राजा घेपन और देवी हिडिंबा के भव्य देव मिलन से माहौल देवमय हो गया। देवी हिडिंबा शनिवार सुबह अपने देवालय जाहलमा से पूरे लाव लश्कर के साथ राजा घेपन, देवी वोटी और अठारह नाग के स्वागत को फूड़ा गांव पहुंची। यहां देव मिलन के साथ छत्रपति राजा घेपन की रथयात्रा में शरीक हुई। इस देव मिलने के सैकड़ों लोग गवाह बने।
जयकारों के बीच हुए देव मिलन के बाद देव खेल भी देखने को मिला। लाहौल के पट्टन घाटी के दौरे पर राजा घेपन से माहौल भक्तिमय हो गया है। इस दौरान देवी देवताओं को घाटी में देव परंपरा के तहत भव्य स्वागत किया जा रहा है। देवी देवताओं से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का खूब तांता लगा है। पट्टन घाटी की विमला देवी, सरोजनी ठाकुर, रजनी देवी और पलमो का कहना है कि राजा घेपन का देवी हिडिंबा का देव मिलन भव्य एवं भावुक भरा था। राजा घेपन के गूर टशी और देवी हिडिंबा के गूर रणवीर ने बताया कि अब देवी हिडिंबा भी राजा घेपन की रथयात्रा के साथ रहेगी। देवता राजा घेपन ही तीन साल बाद लाहौल घाटी की परिक्रमा पर निकलते हैं। इस दौरान देवी वोटी और अठारह नाग भी शामिल होते हैं।