फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   17 new cases of corona in the district, 16 people recovered, The number of active cases increased to 155 in three weeks, the health department intensified the vaccination campaign

जिले में कोरोना के 17 नए मामले,16 लोग हुए ठीक

Thu, 19 Aug 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
17 new cases of corona in the district, 16 people recovered, The number of active cases increased to 155 in three weeks, the health department intensified the vaccination campaign
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है जिसके चलते संक्रमित मरीजों की संख्या 155 पहुंच गई है। करीब दो माह बाद 29 जुलाई को कुल्लू में एक साथ 33 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। वहीं वीरवार को 17 लोग संक्रमित निकले और 16 लोगों ने कोरोना को मात दी है। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान तेज कर दिया है। वीरवार को विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, तेगुबेहड़ अस्पताल, पीएचसी गड़सा, भुट्टी, मणिकर्ण, जगतसुख, सीएच मनाली, सीएचसी पतलीकूहल, नेत्र अस्पताल रायसन, एचएससी शूरू, मिशन अस्पताल मनाली, सीएच आनी, सीएच बंजार और सीएचसी सैंज में वैक्सीनेशन केंद्र बनाए थे। वहीं, विभाग ने वीरवार को 483 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें 17 पॉजिटिव और 466 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला कुल्लू में अब तक 9397 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 9077 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण से जिला कुल्लू में 157 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। उन्होंने कोरोना नियमों को पालन कर मास्क पहनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed