फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल

तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल

Sun, 03 Mar 2019 07:38 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति घायल
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। मनाली गांव में तेंदुए ने दिनदहाड़े आतंक मचाया। मनाली गांव में रविवार सुबह एक तेंदुए ने व्यक्ति पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इससे पहले तेंदुए ने शनिवार को मनाली गांव के नोख राम निवासी की चार भेड़ों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा व्यक्ति पर हमला करने वाला तेंदुआ भी घायल हो गया, जिसे बाद में पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मनाली गांव में एक तेंदुआ अचानक घुस आया। घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर झपट पड़ा और उसे जख्मी कर दिया। हमले के दौरान उन्होंने शोर मचाया और गांव के लोग बाहर निकले तो तेंदुआ मौके से भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी और वह मौके पर पहुंची। साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी। घायल व्यक्ति को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से मनाली के एक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान 65 वर्षीय तापे राम निवासी मनाली गांव के रूप में हुई है। एसएचओ मनाली मोहन रावत ने बताया की पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन मनाली गांव ग्राम पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने बताया कि शनिवार को ग्रामीणों ने मनाली गांव व ढुंगरी के आसपास दो तेंदुओं को देखा था। उधर, डीएफओ कुल्लू नीरज चड्ढा ने बताया कि एक तेंदुए को पकड़ लिया, जबकि दूसरे को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि घायल तेंदुए को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए पशु विज्ञान चिकित्सा विश्व विद्यालय गोपालपुर भेजा गया है। कहा कि पीड़ित व्यक्ति को वन विभाग की ओर से पांच हजार रुपये राहत राशि प्रदान की है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि कहीं तेंदुआ दिखता है तो उससे उलझने के बजाय वन विभाग को सूचित करें। कहा कि गांव में भी पिंजरा लगाया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी मनाली विनय शर्मा ने बताया कि तेंदुए को प्राथमिक उपचार के बाद गोपालपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed