फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourist activity picks up in Manali and at Atal Tunnel.

Kullu News: मनाली, अटल टनल में बढ़ने लगी सैलानियों की चहल-पहल

Sun, 30 Aug 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tourist activity picks up in Manali and at Atal Tunnel.
सोलंगनाला (कुल्लू)। पर्यटन नगरी में अब धीरे-धीरे सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है। मनाली और विश्व प्रसिद्ध अटल टनल के आसपास रविवार को पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिली। मौसम का आनंद लेने और पहाड़ों की खूबसूरती निहारने पहुंचे सैलानी अटल टनल के पास रुककर फोटो खींचते नजर आए। अटल टनल के आसपास पर्यटकों ने प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया और अपने यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। लंबे समय से पर्यटन कारोबार में मंदी का सामना कर रहे कारोबारियों के लिए सैलानियों की बढ़ती संख्या राहत की खबर मानी जा रही है। पर्यटन गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से होटल, टैक्सी, फोटोग्राफी और अन्य पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी धनी राम का कहना है कि मनाली में अब धीरे-धीरे पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ रही है। अटल टनल सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा तो मनाली में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि मनाली की खूबसूरत वादियां, अटल टनल और आसपास के पर्यटन स्थल देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed