फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should give five bighas of land and five crore rupees to the board: Manmohan

बोर्ड को पांच बीघा भूमि, पांच करोड़ दे सरकार : मनमोहन

Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Government should give five bighas of land and five crore rupees to the board: Manmohan
कुल्लू। प्रदेश सरकार की ओर से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की पहल का हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने स्वागत किया है। सभा ने बोर्ड को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन और अधिकार देने की मांग की है। सभा के राज्य अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया जाए, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

मनमोहन गौतम ने कहा कि सभा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर ब्राह्मण समाज के कल्याण से जुड़ी लंबे समय से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आग्रह किया है। पत्र में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड को पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के साथ मंदिरों में धार्मिक सेवाएं दे रहे पुजारियों के लिए सम्मानजनक मानदेय और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनेक पुजारी सीमित आय में अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में मंदिरों में सेवाएं दे रहे पुजारियों के लिए उचित और सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित करने के साथ आर्थिक सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में ब्राह्मण कल्याण सभा की गतिविधियों के लिए पांच-पांच बीघा भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में सभा की गतिविधियों और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने का आग्रह किया गया है। सभा का कहना है कि इससे सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed