{"_id":"6a946ab32a460f96db09e1f8","slug":"kullu-pomegranates-arrive-in-the-markets-prices-plummet-kullu-news-c-89-1-ssml1013-185410-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडियों में कुल्लू के अनार की दस्तक, दाम धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडियों में कुल्लू के अनार की दस्तक, दाम धड़ाम
विज्ञापन
भुंतर सब्जी मंडी में अनार की पैकिंग करने में जुटा पैकर।-संवाद
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में कुल्लू के अनार ने दस्तक दे दी है। पिछले साल के मुकाबले कम दाम मिलने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। भुंतर सब्जी मंडी में अनार 20 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है, जबकि पिछले वर्ष अनार के करीब 85 रुपये प्रति किलोग्राम तक दाम मिले थे। दाम में आई गिरावट से अनार उत्पादकों की उम्मीदों को झटका लगा है।
आढ़तियों और व्यापारियों के अनुसार इस समय नासिक का अनार चल रहा है। नासिक से बड़ी मात्रा में अनार ट्रकों और बड़े ट्रालों के माध्यम से दिल्ली की मंडियों तक पहुंच रहा है। इससे दिल्ली में नासिक के अनार की उपलब्धता बढ़ गई है। कम परिवहन लागत में बड़ी मात्रा में अनार दिल्ली पहुंचने के कारण कुल्लू के अनार के व्यापारियों को अपेक्षित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। इसका सीधा असर कुल्लू के बागवानों पर भी पड़ा है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती सोहन सिंह ठाकुर, ईशांत चौधरी, व्यापारी गुलशन कुमार, सोनू चौहान, आढ़ती रामपाल और वीरू ने बताया कि नासिक के अनार की आवक के कारण बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।
ऐसे में दिल्ली मंडी में कुल्लू के अनार को बेहतर भाव नहीं मिल पा रहे हैं। अनार उत्पादक नारायण सिंह, हरि सिंह, शंकर और टीडी नेगी ने बताया कि इस बार उन्हें पिछले वर्ष की तुलना में अनार के काफी कम दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनार तैयार करने में बागवानों को काफी मेहनत और खर्च करना पड़ता है। ऐसे में कम भाव मिलने से उत्पादन लागत निकालना भी चुनौती बन सकता है। व्यापारियों का कहना है कि नासिक के अनार की आवक कम होने के बाद कुल्लू के अनार की मांग बढ़ सकती है। फिलहाल कुल्लू के बागवानों की नजर दिल्ली समेत बाहरी मंडियों के बाजार भाव पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
000