फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बुजुर्गों को जूब देकर लिया आशीर्वाद

बुजुर्गों को जूब देकर लिया आशीर्वाद

Mon, 14 Jan 2019 07:29 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्गों को जूब देकर लिया आशीर्वाद
मकर संक्राति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लोहड़ी के एक दिन बाद मनाए जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व जिला कुल्लू में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर घर के बड़े बुजुर्गों को जूब देकर आशीर्वाद लिया गया। मेहमानों को पारंपरिक पकवान, खिचड़ी, भल्ले, देसी घी आदि परोसे गए। पकवानों की खुशबू से समूची घाटी महक उठी। मकर संक्रांति आरंभ होते ही पौष का काला महीना भी समाप्त हो गया है। इसके बाद अब देवी-देवताओं की पूजा अर्चना नियमित रूप से आरंभ हो जाएगी।

ग्रामीण इलाकों में देर शाम तक जूब बांटने का सिलसिला चलता रहा। मकर संक्रांति को स्थानीय भाषा में माघ रा साजा भी कहा जाता है। सात दिनों तक लोग अपने घरों में खुशियां मनाते हैं। कई जगहों पर देवी, देवताओं के स्थानीय उत्सव दियाली और सदियाला भी मकर संक्रांति पर शुरू हो गए हैं। लोगों में मकर संक्रांति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। घाटीवासी पप्पू, चेत राम ठाकुर, रेशम ठाकुर, अशोक शर्मा, मोहन लाल और डूर सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह देवताओं की पूजा अर्चना की गई। देवी-देवताओं को विशेष रूप से तैयार किए गए पकवानों को भी चढ़ाया गया। इसके बाद जूब बांटने का सिलसिला आरंभ हुआ। जिला के मणिकर्ण घाटी, बंजार, सैंज, आनी, मनाली, लगवैली और गड़सा आदि क्षेत्रों में कई जगह पर मकर संक्रांति की धूम रही। कहा कि मकर संक्रांति के लिए लोगों ने कई दिन पूर्व ही तैयारियां कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed