फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर के छह हजार लोगों को नहीं मिल रहा पानी

शहर के छह हजार लोगों को नहीं मिल रहा पानी

Tue, 02 Oct 2018 06:32 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
शहर के छह हजार लोगों को नहीं मिल रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर की करीब छह हजार आबादी को पिछले एक हफ्ते से पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। यहां पर पानी के लिए हाहाकार मचा हुए है। पिछले दिनों घाटी में मूसलाधार बारिश से सरवरी नदी में आई बाढ़ से कालंग-कुल्लू को जोड़ने वाली स्कीम तहस नहस हो गई है।
जल संकट से जूझने वालों में कई वीआईपी क्षेत्र भी शामिल हैं। लोगों को दूर-दूर से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग का कहना है कि अभी एक हफ्ते का और समय लगेगा। योजना का फिल्टर सिस्टम ध्वस्त होने से विभाग को पेयजल की सप्लाई बहाल करने में देरी हो रही है। शहरवासी प्रेम सिंह, कुबजा देवी, मोहर सिंह, दिले राम, अमर सिंह, श्याम लाल, देवी सिंह, डोला राम, लाल सिंह, दयाल सिंह तथा हीरा लाल का कहना है कि उनके नलों में 24 सितंबर से पानी नहीं आ रहा है। कहा कि नहाने व पकड़े धाना तो दूर खाना बनाने में लिए मुश्किल से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की टंकियां एक सप्ताह से सूखी पड़ी है। इस बारे में आईपीएच विभाग को बताया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि कालंग-कुल्लू की दस इंच की पाइप लाइन योजना पूरी तरह से नष्ट हो गई है। पहाड़ी का दरकना अभी भी जारी है।
विज्ञापन


योजना का 300 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त : हरि
आईपीएच कुल्लू के सहायक अभियंता हरि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि योजना का लगभग 300 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसकी मरम्मत को अभी समय लगेगा। जिला मुख्यालय के जिन इलाकों को कालंग-कुल्लू पेयजल योजना से जोड़ा है, उन्हें खलाड़ानाला-कुल्लू स्कीम से पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन पानी कम होने से टंकियों पर नहीं चढ़ रहा है, जबकि ग्राउंड फ्लोर में पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि योजना को हुए अधिक नुकसान को देखते हुए इसे रिस्टोर होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed