{"_id":"5ab1405e4f1c1bc4758b671f","slug":"161521565790-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सीमेंट मामले में कार्रवाई न होने से खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सीमेंट मामले में कार्रवाई न होने से खफा
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)।
भुंतर के साथ लगती खोखन पंचायत में हुए सीमेंट खराब मामले में कोई कार्रवाई न होने से पंचायत के लोगों में भारी रोष है। लोगों ने पंचायत में खराब हुए सीमेंट के करीब 600 बैग के नुकसान की भरपाई पंचायत की पूर्व प्रधान से करने की मांग की है। लोगों ने प्रशासन को चेताया है कि अगर इस मामले की जांच नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
आरोप है कि खोखन पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से 1260 सीमेंट बैगों को भेजा गया था। इसमें से लगभग 727 बैग तो प्रयोग हो गए लेकिन अन्य सीमेंट के बैग पंचायत प्रधान की लापरवाही के कारण प्रयोग नहीं हो पाए और वह पूरी तरह से खराब हो गए। पंचायत के उपप्रधान व कार्यवाहक प्रधान आलम चंद ने बताया कि 24 फरवरी को पंचायत ने प्रस्ताव पारित करके इस मामले को उपायुक्त के ध्यान में लाया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए कनिष्ठ अभियंता सूरत राम और मनोहर लाल ने सीमेंट का निरीक्षण किया है। इसमें सैकड़ों बैग खराब पाए गए हैं। आलम चंद का कहना है कि अगर कनिष्ठ अभियंता लिखित तौर पर इस सीमेंट का प्रयोग करने को कहते हैं तो पंचायत इसे प्रयोग करने को तैयार है। उधर, खंड विकास अधिकारी कुल्लू चेत राम का कहना है कि उन्हें मामले की रिपोर्ट मिल गई है और उसे आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जितना भी सीमेंट खराब हुआ है, उसकी रिकवरी पूर्व पंचायत प्रधान से की जाएगी।
000