फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गोसदनों के संचालन के लिए बनेगी जिला स्तरीय सोसायटी

गोसदनों के संचालन के लिए बनेगी जिला स्तरीय सोसायटी

Mon, 08 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गोसदनों के संचालन के लिए बनेगी जिला स्तरीय सोसायटी
गोसदनों के संचालन के लिए बनेगी जिला स्तरीय सोसायटी
विज्ञापन

सोसायटी की बनाई जाएगी वेबसाइट, सीएम करेंगे लांच
सोसायटी का होगा ऑडिट, रहेगी पारदर्शिता
हेल्पलाइन नंबर को टोल फ्री करने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में गोसदनों के संचालन के लिए निजी व सरकारी गोसदनों की एक जिला स्तरीय सोसायटी गठित की जाएगी। सोसायटी के माध्यम से गोसदनों में हरे चारे समेत अन्य चीजों की सही व्यवस्था की जाएगी। सोसायटी का बाकायदा ऑडिट भी होगा। बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और गोसदनों के लिए जमीनें तलाश रहा है।
सोसायटी को गोवंश संवर्द्धन बोर्ड से मान्यता भी लेनी पडे़गी। इस सोसायटी की एक वेबसाइट भी बनाई जाएगी। इसके साथ हेल्पलाइन नंबर को लिंक किया जाएगा। इस वेबसाइट को सीएम जयराम ठाकुर लांच करेंगे। फंड जुटाने के लिए सोसायटी का एक बैंक खाता भी खोला जाएगा। यहीं से गोसदन के आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय दिया जाएगा व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सोसायटी के डीसी चेयरमैन व पशु पालन विभाग मेंबर सचिव होंगे। जबकि निजी व सरकारी गोसदनों के संचालक सदस्य होंगे। जिला प्रशासन की ओर से बेसहारा पशुओं के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर को टोल फ्री करने की भी योजना बनाई जा रही है। बेसहारा पशुओं के गले में चमकने वाला पट्टा बांधा जाएगा। ताकि सड़क में रात्रि के दौरान हादसों से बचा जा सके। हर ब्लॉक में दो गोसदनों को जमीन तलाश की जा रही है। जबकि पहले से बने गोसदनों का विस्तार किया जा रहा है। कुल्लू में मास्टर गोसदन बनाने की योजना है। जिसके लिए डीसी यूनुस स्वयं मॉनिटरिंग में लगे हुए हैं और हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही शिकायतों का भी फीडबैक ले रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, डीसी यूनुस ने बताया कि जिला स्तरीय सोसायटी गठित की जाएगी और बेसहारा पशुओं को आश्रय दिया जाएगा। कहा कि खुले में पशुओं को छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मनाली के समीप खुले में पशु छोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed