फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी पर रोहतांग दर्रा बहाल न करने का विरोध

बर्फबारी पर रोहतांग दर्रा बहाल न करने का विरोध

Wed, 15 Nov 2017 06:54 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी पर रोहतांग दर्रा बहाल न करने का विरोध
बीआरओ के ऐलान ने बढ़ाई लोगों की चिंता
विज्ञापन

बर्फबारी ने रोहतांग दर्रा बहाल नहीं करने का किया है एलान
बोले, घाटी में अभी सेब सीजन पीक पर
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। 15 नवंबर के बाद बर्फबारी होने पर बीआरओ ने रोहतांग दर्रा बहाल नहीं करने का एलान किया है। बीआरओ के इस एक तरफा निर्णय का घाटी में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। लोगों के अनुसार क्या अपने ही लोगों की सुविधा के बीआरओ काम करती है।
इस संबंध में पूर्व जिप सदस्य प्रेम कटोच, रिगजिन हायरपा, पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि बीआरओ का इस तरह का बयान गैरजिम्मेदारना है। लाहौल घाटी में अभी सेब सीजन पीक पर है। अधिकतर लोगों ने अभी तक सर्दियों के लिए अनाज और अन्य जरूरी समानों का भंडारण तक नहीं किया है। बीआरओ के इस बयान से ऐसा महसूस होता है कि जनजातीय लोग देश का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि इस हिस्से में भी देश के लोग बसते हैं, लेकिन कठिन भौगोलिक पृष्ठभूमि के कारण सर्दी के दिनों में यहां जीवन यापन करना देश के किसी दूसरे हिस्से के मुकाबले मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है। लिहाजा बीआरओ के इस बयान से हजारों जनजातीय लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। हायरपा ने कहा कि अभी तक जीवनरक्षक दवाइयों के अलावा अन्य जरूरी सामानों का भंडारण नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल सड़क को बहाल रखना जरूरी है। उधर, विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि जनता की आवाज को वह बीआरओ के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed