{"_id":"59f8a9734f1c1bf4688b861c","slug":"161509468531-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग में न पार्किंग और न ही सीवरेज की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग में न पार्किंग और न ही सीवरेज की व्यवस्था
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
केलांग में न पार्किंग और न ही सीवरेज की व्यवस्था
करीब एक दशक पहले बिछी चुकी है सीवरेज की लाइन
पार्किंग के अभाव से सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे वाहन
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के लोगों की समस्याएं सालों बाद भी हल नहीं हो पाईं हैं। केलांग में न तो पार्किंग की व्यवस्था है और न ही सीवरेज की। इसके अलावा यहां कड़ा कचरा को ठिकाने लगाने के लिए भी कोई भी प्रबंध नहीं है। हालांकि सीवरेज लाइन बिछ चुके एक दशक हो गए हैं लेकिन सरकार की ओर से ट्रीटमेंट प्लांट के लिए धनराशि उपलब्ध न होने से यह काम अधर में ही लटका है। वहीं सीजन के दिनों में बड़ी समस्या वाहनों के पार्किंग की रहती है। यहां पर पार्किंग सुविधा नहीं होने से बाहर से आने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। इसके साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में सभी वाहनों को सड़कों के किनारे ही खड़ी करना पड़ रहा है।
वहीं केलांग में कूड़ा कचरा प्रबंधन का भी स्थायी ठिकाना नहीं है। केलांगवासी की ओर से बार-बार इन मांग को स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से उठाया गया लेकिन राजनीतिक दलों के नेता आश्वासन ही देते आए हैं। केलांग निवासी दवा राम, टशी, चेतन और नोरबू का कहना है कि केलांग में वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा होना बेहद जरूरी है। पार्किंग के अभाव से स्थानीय लोग और पर्यटक अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से सड़क के किनारे खड़ा करने को विवश है।
सीवरेज के लिए स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष बजट को लेकर बात रखी है।- रवि ठाकुर प्रत्याशी कांग्रेस लाहौल-स्पीति विस
कांग्रेस सरकार ने घाटी में किसी तरह का विकास नहीं किया है। सीवरेज, पार्किंग व कूड़ा कचरा को ठिकाने लगाने के लिए स्थानीय विधायक ने कोई पहल नहीं की है।-डॉ राम लाल मार्कंडेय प्रत्याशी भाजपा लाहौल-स्पीति विस