फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू-मंडी जिला को जोड़ने वाला धामन पुल जर्जर, जनता बेहाल

कुल्लू-मंडी जिला को जोड़ने वाला धामन पुल जर्जर, जनता बेहाल

Thu, 10 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू-मंडी जिला को जोड़ने वाला धामन पुल जर्जर, जनता बेहाल
बंजार/जिभी (कुल्लू)। जिला कुल्लू और जिला मंडी के दोनों छोरों को जोड़ने वाले धामण पुल की खस्ता हालत लोगों के लिए आफत बन गई है। पुल के बार-बार उखड़ने से यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

औट-बंजार-सैंज एनएच-305 स्थित धामण के पास बना यह पुल एनएच अथॉरिटी के साथ आम लोगों के सफर में आधा बन रहा है। पुल में आई तकनीकी खराबी के कारण इन दिनों पुल के मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिस कारण लोगों को दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी यहां दोनों तरफ से वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। खासकर जिला मुख्यालय कुल्लू की ओर आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गौर हो कि इससे पहले यह पुल 2010 को एक भारी डंपर के गुजरने से टूट गया था 13 मई 2011 को यहां पुल तैयार किया गया था, लेकिन अब यह पुल भी सवारियों को डराने लगा है। गोपाल ठाकुर, हेत राम, नार सिंह, कमल देव, ऊषा देवी, राम प्यारी, झाबे राम, सेस राम, मोहन लाल, भूप सिंह, राम सिंह, खेम चंद, बली राम तथा मोहर सिंह का कहना है कि पुल से रोजाना दर्जनभर भारी भरकम डंपर गुजरते हैं। रेत व बजरी से लदे इन डंपरों से पुल की हालात खस्ता होने लगी है। एनएच-305 के अधिशाषी अभियंता रोजेश शेख के अनुसार पुल में कुछ तकनीकी खराबी आने से पुल की मरम्मत चल रही है। इसके लिए एनएच अथॉरिटी ने 25 जुलाई से 25 अगस्त तक दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक शॅट डाउन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed