{"_id":"5cffba02bdec2207114c17fb","slug":"15602631619-kullu-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग सहित ऊंचे पहाड़ों में ताजा बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग सहित ऊंचे पहाड़ों में ताजा बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
कुल्लू, मनाली और लाहौल में झमाझम बरसे बादल, ढालपुर में अधंड से टूटी टहनियां
बर्फबारी और बारिश से मौसम ठंडक आने से गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/मनाली। गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू-मनाली की वादियों में घूमने पहुंचे पर्यटकों पर मौसम और भी मेहरबान हो गया है। रोहतांग समेत ऊंची पहाड़ियों में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू-मनाली के साथ लाहौल में बारिश होने से मौसम एकाएक कूल-कूल हो गया है।
हालांकि मंगलवार के चलते सैलानी रोहतांग दर्रा नहीं जा सके। इससे मनाली के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों में भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ऐसे में मनाली में जमकर जाम भी लगा। मौसम को देखने हुए प्रशासन ने पर्यटकों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार मनाली-लेह मार्ग के बीच आने वाले रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटी में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग के साथ कुंजुम दर्रा, बारालाचा आदि चोटियों में दो से तीन सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। कुल्लू व लाहौल में बारिश होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। कुल्लू जिला के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है। ढालपुर में तेज अंधड़ से लोगों को परेशान होना पड़ा है। इससे कई जगहों पर पेड़ों की टहनियों भी टूट गई। प्रेम सिंह, दूनी चंद, आलम चंद तथा राजू ने कहा कि गर्मी की तपिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। आंधी के साथ बारिश भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। उधर, अंधड़ से बिजली के तार टूटने से जिला मुख्यालय में कई जगहों व सरकारी दफ्तरों में बिजली बाधित रही। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि अंधड़ व बारिश से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।