फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर में नगर परिषद ने नहीं बढ़ाई पार्किंग फीस

शहर में नगर परिषद ने नहीं बढ़ाई पार्किंग फीस

Mon, 03 Sep 2018 07:20 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
शहर में नगर परिषद ने नहीं बढ़ाई पार्किंग फीस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने रोजाना जिला मुख्यालय वाहन लेेकर आने वाले लोगों को राहत दी है। इस बार नगर परिषद ने कुल्लू शहर में पार्किंग फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि ठेकेदारों ने पार्किंग स्थल नीलामी में गत वर्ष के मुकाबले अधिक राशि चुकता की है। जनता के सिर पर पार्किंग का वित्तीय बोझ नहीं डाला गया है। ऐसे में अब पुराने दामों पर ही वाहन पार्किंग में खड़े किए जा सकते हैं।

कुल्लू शहर में मुख्य रूप से नगर परिषद के करीब एक दर्जन पार्किंग स्थल हैं। ऐसे में पार्किंग फीस में बढ़ोतरी होने से सीधे तौर पर रोजाना वाहन लेकर आने वाले लोगों पर सीधा असर पड़ना था। नगर परिषद की मोनाल कैफे के पास पार्किंग को 7.21 लाख रुपये में नीलाम किया है, जबकि पिछले साल यह 4.62 लाख रुपये में बिकी थी। यहां करीब 80 चौपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। कैटल ग्राउंड नजदीक कॉलेज गेट पार्किंग स्थल 6.07 लाख रुपये में बिका है। गत वर्ष यह पार्किंग स्थल 3.90 लाख में ठेकेदार ने लिया था। यहां 100 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकते हैं। ढालपुर बस स्टैंड स्थित पार्किंग स्थल इस बार 5.11 लाख रुपये में नीलाम हुआ। पिछले साल यह पार्किंग स्थल 4.07 लाख रुपये में लिया गया था। यहां 50 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। अखाड़ा बाजार एचआरटीसी की पार्किंग 4.90 लाख रुपये में नीलाम हुई है। इस बार यह पार्किंग केवल धरातल तल के लिए ही नीलाम हुई है। पूर्व में दोनों तलों के लिए यह पार्किंग 3.51 लाख रुपये में दी गई थी। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पास बनी पार्किंग 3.33 लाख रुपये में नीलाम हुई, जबकि गत वर्ष यह मात्र 1.1 लाख रुपये में ठेकेदार ने ली थी। कलाकेंद्र के नजदीक बनी पार्किंग की प्रक्रिया इन दिनों चली हुई है। उधर, नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि जनता पर वित्तीय बोझ न डालने के लिए पार्किंग फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पूर्व की भांति पार्किंग फीस तय की गई है।
विज्ञापन


नीलामी प्रक्रिया से शहर के पार्किंग स्थल नीलाम किए गए हैं। इसमें नगर परिषद की ओर से शर्तें तय की गई।
-तेजा सिंह ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद



चौपहिया वाहन के लिए फीस
घंटे फीस
0 से 4 20 रुपये
0 से 6 30 रुपये
0 से 12 50 रुपये

दोपहिया वाहन के लिए फीस
घंटे फीस
0 से 4 10 रुपये
0 से 6 15 रुपये
0 से 12 20 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed