{"_id":"5b71de7f42c7924ef6079e00","slug":"151534189183-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दी दबिश
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। हलाला के नाम पर दुष्कर्म करने के मामले में महिला द्वारा जेठ सहित ससु रलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में घर सहित अन्य ठिकानों पर ताबड़ तोड़ दबिश दी ।लेकिन कोई भी पुलिस के हाथ नही लग सका । वहीं चर्चा है कि आरोपी पक्ष समझौते के प्रयास में लगा है ।
तहसील क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है की पति द्वारा तलाक देने के बाद ससुरालियों ने उसका पुन: पति से निकाह कराने की बात कहते हुए उसकी मर्जी के बगैर उसके जेठ से हलाला करने के नाम पर कई बार दुष्कर्म करवा डाला। इसके बाद पति भी उससे दोबारा निकाह से मुकर गया। पुलिस ने महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर उसे सोमवार को पुन: मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कराने को जिला मुख्यालय भेजा ।वहीं पुलिस ने रविवार की रात्रि नामजद आरोपियों की तलाश में आरोपियों के घर सहित अन्य परिचितों के यह भी ताबड़ तोड़ दबिश दी ।लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस के हाथ नही लग सका ।गांव में चर्चा है कि अब आरोपी पक्ष विवाहिता सहित उसके मायके वालों से पीने बेटे का पुन: निकाह उनकी बेटी से करने की सहमति जता समझौते के प्रयास में लगा है ।कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि महिला को सोमवार को भी मेडिकल परीक्षण एवं 164 के बयान दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा था।आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है ।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा ।