{"_id":"5b5489b84f1c1b19208b628f","slug":"151532266936-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को कुल्लू-मनाली वाम तट सड़क पर न करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को कुल्लू-मनाली वाम तट सड़क पर न करें सफर
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। घाटी में भूस्खलन व बाढ़ से बंद हो रही सड़कों को लेकर पुलिस ने रात के समय जिला की सड़कों पर आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी है। बरसात के दौरान विशेष रूप से कुल्लू-मनाली वाम तट सड़क पर सफर न करें। पुलिस की ओर इसे संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा को लेकर जारी एडवायजरी में कहा कि जिला की सड़कों में जगह-जगह भूस्खलन की घटना सामने आ रही है।
भूस्खलन की दृष्टि से कुल्लू-मनाली एनएच पर हर समय खतरा बना है। वाम तट मार्ग पर भी पत्थर गिरने से लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते वाम तट के सजला में शनिवार देर शाम को करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सैंज के पालगनाला में बाढ़ आने से लारजी-सैंज मार्ग पर करीब आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही और 350 वाहन फंसे रहे। भूस्खलन से जरी-मलाणा रोड के बंद होने से सैकड़ों लोग फंस गए, जिसमें सैलानी भी शामिल हैं। इससे पहले ऊझी घाटी के ब्राण में बादल फटने के साथ क्लॉथ में भी पहाड़ी धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने लोगों व पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर दिशा-दिर्नेश जारी किए हैं। बरसात में घाटी के लोग रात के समय में अधिक सफर करने से बचें। उन्होंने कहा कि पुलिस वामतट में पेट्रोलिंग अधिक करेगी। इसमें दो पुलिस बाइकरों को भी लगाया जाएगा।