फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आचार संहिता के बीच मंत्री ने बसों को दिखा दी हरी झंडी

आचार संहिता के बीच मंत्री ने बसों को दिखा दी हरी झंडी

Fri, 13 Jul 2018 09:20 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के बीच मंत्री ने बसों को दिखा दी हरी झंडी
बस का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के बीच कई बसों को हरी झंडी दिखा दी। हालांकि मामला उजागर होने के बाद परिवहन निगम के अधिकारी इस संबंध एनओसी होने की दलील दे रहे हैं। निगम अधिकारियों का तर्क है कि शहरी इलाकों से बसों को हरी झंडी दिखाई गई है।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस कुल्लू पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने दिनभर कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कुल्लू में तीन नई बसों और एक एसी बस सेवा का शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को कुल्लू-सारी, कुल्लू-गाहर और कुल्लू-जाणा रूट पर चलने वाली तीन नई बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। मनाली-जालंधर रूट पर चलने वाली सामान्य बस की जगह एसी बस सेवा का भी उद्घाटन किया। उन्होंने महिला मंडल भवन धरमोट का भी शुभारंभ किया। पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के चलते जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है। शहरी इलाकों में नगर परिषद कुल्लू, मनाली, नपं भुंतर, नपं बंजार क्षेत्र को इससे छूट मिली है। उधर, इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी यूनुस ने कहा कि इस संबंध में निगम अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने शहरी इलाकों से बस सेवा शुरू करने की दलील है और इस संबंध में एनओसी भी ली है। कहा कि निगम अधिकारियों से इस संबंध में एनओसी तलब की गई है। उधर, उप चुनाव के बीच परिवहन मंत्री के ताबड़तोड़ उद्घाटनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed