{"_id":"5b0eafd34f1c1ba96e8b5603","slug":"151527689171-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनसई निहाल मैमोरियल कन्या कराटे में श्रुति प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनसई निहाल मैमोरियल कन्या कराटे में श्रुति प्रथम
Updated Wed, 30 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कराटे प्रतियोगिता में श्रुति ने मारी बाजी
सरवरी में हुई निहाल कराटे चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। निहाल कराटे स्कूल की ओर से स्व. सैनसई निहाल की पुण्यतिथि पर सैनसई निहाल मेमोरियल कन्या कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सरवरी में हुई इस स्पर्धा में विभिन्न स्कूलों की 88 छात्राओं ने भाग लिया। समापन समारोह में हेवन ग्रुप एवं ग्रीन हिल्स के सीएमडी जितेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। जबकि, मनोहर ठाकुर तथा परमदेव ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान कराटे प्रतियोगिता में श्रुति प्रथम स्थान पर रही, जिसे मुख्यातिथि ने ट्रॉफी और 5100 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। वहीं, दूसरे स्थान पर रिगजिन ट्रॉफी और 3100 रुपये और तीसरे स्थान पर रही माइली को 2100 रुपये और ट्रॉफी, जबकि चौथे स्थान पर साइना रहीं। उन्हें 1100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि प्रतियोगिता में एलएमएस स्कूल, ओएलएस, भारत-भारती, नव ज्योति, सैमरॉक कान्वेंट, ब्रह्मऋषि शिक्षा निकेतन, आर्य समाज, ब्यास पब्लिक स्कूल, अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट तथा निहाल कराटे स्कूल के 88 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर कराटे संघ हिमाचल के प्रधान राजकुमार, कुल्लू संघ के चेयरमैन राजीव किमटा, नगर परिषद कुल्लू की पार्षद कुब्जा ठाकुर, ऊष्मज शर्मा, अनीता शर्मा, राजेश शानू, नीलम, सैनसई निहाल ठाकुर, हरीश शर्मा, भूपेंद्र, सुनील, ईश्वर और प्रवीण मौजूद रहे।