फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   150 करोड़ से बनेगा बिजली महादेव रोपवे: गोविंद सिंह

150 करोड़ से बनेगा बिजली महादेव रोपवे: गोविंद सिंह

Fri, 09 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
150 करोड़ से बनेगा बिजली महादेव रोपवे: गोविंद सिंह
रोप वे - फोटो : amarujala
कुल्लू। वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तलोगी से बिजली महादेव तक 150 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधुनिक तकनीक से युक्त रज्जू मार्ग का निर्माण किया जाएगा। उक्त रज्जू मार्ग के संबंध में शुक्रवार को जिला परिषद के सम्मेलन कक्ष में निजी कंपनियों के अधिकारियों के साथ मंत्री गोविंद सिंह ने बैठक की।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि रज्जू मार्ग का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप के आधार पर किया जाएगा। वन मंत्री ने वन, राजस्व और पर्यटन विभाग के साथ-साथ निजी कंपनियों के अधिकारियों को रज्जू मार्ग का सर्वेक्षण करने तथा अन्य औपचारिकताओं को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे रज्जू मार्ग का निर्माण जल्द आरंभ हो सके। मंत्री गोविंद सिंह ने बताया कि बिजली महादेव को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और पारंपरिक शैली में ईको फ्रेंडली मार्केट का निर्माण किया जाएगा। जिला में पर्यटन उद्योग के माध्यम से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त यूनुस ने वन मंत्री को आश्वासन दिया कि रज्जू मार्ग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी तथा इसके लिए सभी औपचारिकताओं को तय समय अवधि में पूरा किया जाएगा। बैठक में प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल रमेश कंग, मुख्य वन अरण्यपाल अनिल वैद्य, वन्य प्राणी विंग के मुख्य अरण्यपाल सुशील कापटा, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अरण्यपाल आरएस पटियाल, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed