फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पांच वर्षों में एक पूर्ण विकसित राज्य बनेगा हिमाचल:अनिल

पांच वर्षों में एक पूर्ण विकसित राज्य बनेगा हिमाचल:अनिल

Sat, 27 Jan 2018 10:15 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पांच वर्षों में एक पूर्ण विकसित राज्य बनेगा हिमाचल:अनिल
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में 69वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स और रोवर्स एंड रेंजर्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। कुल्लूवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान सभी देशवासियों को बिना किसी भेदभाव के विकास एवं उत्थान के समान अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सत्ता संभालते ही भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र-2017 को सरकार का नीति दस्तावेज बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने आगामी पांच वर्षों में हिमाचल प्रदेश को एक पूर्ण विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। कर्मचारियों को जुलाई, 2017 से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते के अलावा जनवरी 2016 से 8 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति का गठन किया गया है। सशस्त्र बल व पूर्व सैनिक कोटे के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ प्रदान करके उन्हें बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। अनिल शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जलविद्युत उत्पादन क्षमताओं का भरपूर दोहन किया जाएगा और इसके साथ-साथ सौर ऊर्जा उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जलाशयों में फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। राज्य में स्थापित होने वाले सभी उद्योगों, जिनमें पर्यटन, जल विद्युत परियोजनाएं भी शामिल हैं, में कम से कम 80 प्रतिशत रोजगार हिमाचली युवाओं के लिए सुनिश्चित बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदेश में स्थापित होने वाले नए उद्योगों को प्रथम पांच वर्षों के लिए शत-प्रतिशत आयकर छूट और तत्पश्चात आगामी पांच वर्षों के लिए 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का आग्रह किया है। जिला स्तरीय समारोह में विधायक सुरेंद्र शौरी, सुंदर सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर, डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed