फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेब नर्सरियों में नई पौध का 80 फीसदी स्टाक हुआ डंप

सेब नर्सरियों में नई पौध का 80 फीसदी स्टाक हुआ डंप

Mon, 22 Jan 2018 10:14 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
सेब नर्सरियों में नई पौध का 80 फीसदी स्टाक हुआ डंप
apple - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला कुल्लू की सेब नर्सरियों में सेब की नई पौध का स्टाक डंप हो गया है। सूखे के चलते सेब के नर्सरी में नए पौधों की ब्रिकी में 80 फीसदी की गिरावट आई है। बागवान सूखे के कारण नई पौधे लगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में नर्सरी संचालकों को नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

अपने बगीचों में सेब, आडू, गोल्डन, खुमानी और अनार आदि के लिए बारिश के लिए बागवान बारिश के लिए इंतजार कर रहे हैं। सूखे के कारण इस बार सेब नर्सरी में अब तक महज 20 फीसदी स्टॉक ही बिक पाया है। जबकि पिछली बार जनवरी माह के अंतिम पखवाड़े तक 50 फीसदी स्टॉक बिक चुका था। इस बार नर्सरी संचालकों को सूखे की मार झेलनी पड़ रही है। बागवान नई पौध लगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। कुल्लू की नर्सरियों में लगने वाले सेब की खेप को शिमला, मंडी, किन्नौर और उत्तराखंड आदि राज्यों को भेजा जाता है। बागवान शाम चंद, यशवंत सिंह और नानक चंद ने कहा कि बगीचों में सूखे के कारण वह नए पौधे नहीं लगा पा रहे हैं। नर्सरी संचालकों से सेब की नई पौध के लिए संपर्क भी किया गया है लेकिन जब तक बारिश नहीं होती है वह सेब, नाशपाती, आडू, खुमानी और पलम की नई पौध को नहीं लगा पाएंगे। सेउबाग स्थित ठाकुर नर्सरी संचालक मोती राम ठाकुर के अनुसार उन्होंने नर्सरी को तैयार करने के लिए दो साल मेहनत की है लेकिन सूखे के कारण सेब के नए पौधे खरीदने के लिए उन्हें खरीददार नहीं मिल रहे हैं। सूखे के कारण सेब पौधों की खरीद में करीब 80 फीसदी गिरावट आई है। जिसका सीधा असर रोजगार पर पड़ा है। अगर ऐसी ही हालत तीन चार सप्ताह रही तो उनका स्टॉक नर्सरी में ही खराब हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टेंडर्ड साइज सेब पौधे की कीमत 100 रुपये
नर्सरी में सेंटारोजा, मैरीपोजा, रोयल, गोल्डन, जापानी, खुमानी के सैकड़ों पौधे लगाए गए हैं। सेब का स्टेंडर्ड साइज दो साल का पौधा 100 रूपये मिल रहा है। जबकि सेब का एक साल का पौधा 35 से 50 रूपये में बिक रहा है। इसके अलावा पलम के एक पौधे की कीमत 70 रूपये तक लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed