फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल में मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

लाहौल में मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Tue, 07 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
लाहौल में मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल स्पीति)। लाहौल स्पीति में 9 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियों को चुनावी ड्यूटी के लिए निगम की बसों के माध्यम से प्रात: 9:00 बजे रवाना कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने कहा कि स्पीति मुख्यालय के काजा से भी पोलिंग पार्टियों को निगम की बसों से अपने-अपने गतंव्य स्थानों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिला में कुल 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 63 मतदान केंद्र लाहौल क्षेत्र जबकि स्पीति घाटी के तहत 30 मतदान केंद्र हैं। जिनमें से 12 मतदान केंद्र ही संवेदनशील हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस तथा जिला प्रशासन मतदान के दौरान अपने स्तर पर हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरचू में जम्मू-कश्मीर राज्य से लगने वाली सीमा तथा कुल्लू व चंबा जिलों के साथ लगती सीमाओं पर आईटीबीपी तथा पुलिस के जवान सीसीटीवी कैमरा के जरिए 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों को गहन चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है। जिससे मतदान के दौरान अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। इधर लाहौल व स्पीति क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों द्वारा किए गए व्यय का लेखा-जोखा जांचने के लिए बैठक बुलाई पर्यवेक्षक राशिद अख्तर ने कहा कि निगरानी के लिए गठित सभी टीमें प्रत्याशियों के चुनावी व्यय तथा चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों की चेकिंग में सख्ती दिखाएं। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा, जिला नोडल अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी उदयपुर सुनील वर्मा, सहायक व्यय पर्यवेक्षक शरप दोरजे नेगी, तहसीलदार निर्वाचन दोरजे ठाकुर और व्यय टीम के अनुभाग अधिकारी प्यारे चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed