{"_id":"5b55d58e4f1c1b46748b6a04","slug":"141532351886-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवालयों में रही श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवालयों में रही श्रद्धालुओं की भीड़
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिला कुल्लू के देवालयों में भोले नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए पहुंच गए। उन्होंने पूजा-अर्चना की और सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने मन्नत के रूप में कई तरह का चढ़ावा चढ़ाया।
जिला मुख्यालय के साथ धार्मिक स्थल बिजली महादेव में भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। परिवार के साथ लोगों ने उनके सामने शीश नवाया। इसके अलावा भूतनाथ, ज्वाणी महादेव, शमशर महादेव, ढालपुर तथा मौहल आदि देवालयों में श्रद्धालु पहुंचे। उधर, उपमंडल बंजार के देवालयों में भी भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक किया गया। भगत राम, राजीव, नरेश शर्मा, नवीन प्रकाश, राजकुमार शर्मा, रूप सिंह, शमशेर ठाकुर, भगवानी सिंह का कहना है कि वे हर साल सावन माह में भगवान महादेव का पूजन करते हैं। सावन के दौरान जिला के विभिन्न जगहों पर भोले नाथ के भक्तों की ओर से खीर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने कहा कि बिजली महादेव के दर्शन के लिए रोज श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को भीड़ अधिक रहती है।