{"_id":"5a5b5d724f1c1b72268b4594","slug":"141515937138-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बैंक बनाएगा कुल्लू-मनाली की 40 किमी डबललेन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व बैंक बनाएगा कुल्लू-मनाली की 40 किमी डबललेन सड़क
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। चालीस किलोमीटर लंबा कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग अब डबल लेन होगा। पहले ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी फोरलेन के तहत कुल्लू-मनाली एनएच-21 को डबल लेन बनाने का काम चल रहा है तो वहीं वामतट मार्ग भी यातायात के लिए आरामदायक होगा। सड़क का निर्माण विश्व बैंक की ओर से किया जा रहा है।
दिसंबर माह में विश्व बैंक की चार सदस्य टीम द्वारा कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग का सर्वेक्षण कर लौटी है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग कुल्लू इसकी आगामी कार्रवाई में जुट गया है। कुल्लू से मनाली के 11 डबल लेन पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। इसमें सात पुलों का काम शुरू हो गया है। सड़क की टारिंग उच्च स्तरीय होगी और निकासी नालियों के साथ पैरापिट भी का निर्मांण होगा। सड़क का जल्द धरातल पर उतारने के लिए लोनिवि जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू करने वाला है। वामतट से डबललेन बनने से घाटी के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, अतिम कुमार, विवेक कूपर, देवेंद्र नेगी तथा हीरा सिंह ने कहा कि अच्छी सड़कों से विकास को गति मिलती है। ऐसे में बेहतर और चौड़ी सड़कों से पर्यटन को भी गति मिलेगी।
इस संबंध में लोनिवि कुल्लू के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र गुप्ता तथा सहायक अभियंता केके शर्मा ने कहा कि दिसंबर माह में विश्व बैंक की टीम ने कुल्लू-मनाली वामतट सड़क को स्पॉट विजिट कर दिया है। सड़क के डबल लेन निर्माण पर करीब 100 करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
जाम से भी मिलेगी निजात
अभी वामतट होकर कुल्लू से मनाली के बीच बसों को डेढ़ घंटे का समय लगता है। तंग सड़क होने से यहां कई बार जाम लगने से आम लोगों के साथ सैलानियों को भी भारी परेशान होना पड़ता है लेकिन सड़क के डबल लेन होने से करीब आधा घंटे के समय की बचत होगी वहीं जाम से भी निजात मिलेगी।