{"_id":"6831f9980455c63a1a039220","slug":"14-deodar-sleepers-were-caught-four-people-including-the-driver-left-the-vehicle-and-ran-away-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148302-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवदार के 14 स्लीपर पकड़े, चालक सहित चार लोग वाहन छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवदार के 14 स्लीपर पकड़े, चालक सहित चार लोग वाहन छोड़कर भागे
Sat, 24 May 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 24 May 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने छरौड़नाला में लगाया था नाका, पुलिस में दी शिकायत
मणिकर्ण से आई गाड़ी को भगा ले गया था चालक, जीप और स्लीपर कब्जे में लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर के तहत छरौड़नाला में नाके पर वन विभाग की टीम ने एक गाड़ी से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए हैं। जीप में सवार चालक सहित अन्य लोग मौके से भाग गए हैं। वन विभाग की टीम ने जीप सहित इसमें रखे देवदार के 14 स्लीपर को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि टीम ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर नाका लगाया था। मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रही एक जीप को रोकने का इशारा किया तो चालक जीप लेकर मौके से भाग गया। वन विभाग की टीम ने उसका पीछा किया। दियार मार्ग पर ओसन नामक जगह पर गाड़ी को खड़ा कर चालक अन्य साथियों के साथ भाग गया। जब जीप की तलाशी ली गई तो गाड़ी से देवदार के 14 स्लीपर बरामद हुए।
भुंतर पुलिस ने अब वन विभाग की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
--