फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढालपुर में कांग्रेस का चार दिन से धरना जारी

ढालपुर में कांग्रेस का चार दिन से धरना जारी

Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर में कांग्रेस का चार दिन से धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लाहौल-स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानें नहीं होने से लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। हेलीकाप्ॅटर की उड़ानें बार-बार रद्द होने से कांग्रेसियों का धरना और भी तेज हो गया है। ढालपुर मैदान में चल रहे धरने में मंगलवार को पूर्व विधायक रवि ठाकुर पहुंचे। लाहौल-स्पीति कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव धर्मवीर धामी भी समर्थन देने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

रवि ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंगलवार को लाहौल के लिए होने वाली उड़ानों के लिए करीब 200 लोग मनाली के सासे स्थित हेलीपैड में पहुंचे। लेकिन लंबा इंतजार करने के बाद हेलीकॉप्टर की उड़ानों को सासे के बजाय भुंतर से करने की बात कही। ऐसे में हेलीकॉप्टर सीट के लिए मनाली पहुंचे लोगों को वापस भुंतर हवाई अड्डे पहुंचना पड़ा। इसके बावजूद उड़ानें नहीं हो सकी। रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल में लोगों को मीलों दूर तक पैदल हेलीपैड पहुंचना पड़ रहा है। बीमार लोगों को बर्फ के बीच खींच कर लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी एक बीमार को इसी तरह लाया गया। उड़ानें नहीं होने से उन्हें मायूस होकर अपने घर जाना पड़ा। धर्मवीर धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ मंत्री मारकंडा भी घाटीवासियों की समस्या नहीं सुन रहे हैं। धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि अगर छह मार्च तक लाहौल के लिए नियमित उड़ानें नहीं होती तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। मंगलवार को धरने पर शेर सिंह, बिशन परशीरा, गणेश, नोरबू, प्यारे लाल, कूंगा बोध, प्रेम सिंह, सुनील, दोरजे, नवांग, किशन, बलदेव और रंजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed