{"_id":"5c7d2712bdec22737e6b13c5","slug":"131551705874-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात गांव का उदयपुर से कटा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात गांव का उदयपुर से कटा संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के दुर्गम क्षेत्र मयाड़ में भारी बर्फबारी के चलते लोनिवि का एक और पुल ध्वस्त हो गया है। इसकी सूचना करीब एक हफ्ते बाद मिली है। इससे करीब सात गांव का संपर्क कट गया है।
भारी बर्फ के चलते मयाड़ घाटी का संपर्क उपमंडल उदयपुर से कट गया है। ऐसे में हिमस्खलन गिरने की सूचना लोगों को एक सप्ताह बाद पता चली है। स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य कांता देवी ने सोमवार को लोनिवि को करपट गांव के पास वामतट पर नाले पर बने पुल के ध्वस्त होने की सूचना दी है। इससे लोक निर्माण विभाग को 28 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। इस सर्दी के मौसम में लोनिवि के दो पुल ध्वस्त हुए हैं। इससे पहले चोखंग गांव के पास 25 लाख रुपये की लागत से बना पुल भी हिमखंड से ध्वस्त हुआ था। बता दें कि करपट गांव के पास वामतट पर ध्वस्त हुए पुल पर करपट, चांगुट, उड़गोस, अपर, मिडल और लोअर छालिंग शुक्टो और खंजर गांव के लोग आवाजाही करते हैं। नाले पर 2014 में 28 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल से होकर गर्मियों के दिनों में निगम की बसें व अन्य वाहन आवाजाही करते हैं। उदयपुर से करीब 16 किलोमीटर दूर करपट के पास नाले में बना पुल हिमखंड से ध्वस्त हो गया था। इन दिनों लोग भले ही नाले में कम पानी के चलते आवाजाही करेंगे। मई और जून माह में बर्फ के पिघलने की रफ्तार तेज हो जाने से लोगों को नाला आरपार करने में मुश्किलें आ सकती है। उधर, लोनिवि चिनाब मंडल उदयपुर के सहायक अभियंता अनूप शर्मा ने करपट के पास नाले में 28 लाख रुपयों की लागत से बने पुल ध्वस्त होने की पुष्टि की है।