{"_id":"5c2107a3bdec2256f65201fc","slug":"131545668515-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए पंचायत सचिव को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित पाए पंचायत सचिव को किया सस्पेंड
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर
मिला खोखन पंचायत सचिव सस्पेंड
पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने किया तीन पंचायतों का औचक निरीक्षण
खोखन, बाशिंग और बड़ा भुईन पंचायतों में दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर के दो दिवसीय कुल्लू दौरे के दौरान पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने जिले की तीन पंचायतों को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए खोखन पंचायत के सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। सचिव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
सोमवार को प्रदेश पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने जिला कुल्लू के भुंतर के साथ लगती खोखन, बड़ाभुईन और जिला मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर दूर बाशिंग पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोखन पंचायत का सचिव अनुपस्थित पाया गया। इस पर उसे सस्पेंड कर दिया गया। पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सचिव पंचायत में मौजूद नहीं था और उनके खिलाफ स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी शिकायत की है। बताया कि सचिव पर पहले भी ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप है। अतिरिक्त निदेशक के औचक निरीक्षण से कुल्लूू जिला में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण में बड़ा भुईन और बाशिंग पंचायत में सचिव मौके पर पाए गए और यहां के कामकाज से भी विभाग के अधिकारी संतुष्ट दिखे। अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने कहा कि पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज मंत्री के कुल्लू दौरे पर होने के बावजूद पंचायत सचिव का अनुपस्थित होना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौकेे पर जिला पंचायत अधिकारी विमला, लाल सिंह, केशव शर्मा भी मौजूद रहे।