{"_id":"5c21079fbdec2256d5718353","slug":"131545668511-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम कप्पल आने से नहीं चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम कप्पल आने से नहीं चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन
विज्ञापन
क्रिसमस पर मनाली के होटल 70 फीसदी पैक
ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे की धुन पर थिरके सैलानी
कम कप्पल आने पर नहीं चुनी जाएगी क्रिसमस क्वीन
मनाली में कुल्लवी परंपरा के साथ हुआ पर्यटकों का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/ कुल्लू। मनाली में इस बार कप्पल की कम उपस्थिति होने के कारण पर्यटन निगम मनाली के क्लब हाउस में क्रिसमस क्वीन प्रतियोगिता नहीं होगी। कई सालों से क्रिसमस क्वीन प्रतियोगिता में पर्यटकों की संख्या में आ रही गिरावट को देखते हुए इस बार इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है। हालांकि क्रिसमस से पहले पर्यटन नगरी मनाली सौलानियों से पैक है। सैलानियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी अधिक आंकी गई है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
क्रिसमस ईव के मौके पर मनाली में पर्यटन निगम के साथ बड़े स्टार होटलों में पर्यटकों का कुल्लवी परंपरा के तहत स्वागत किया गया। कई जगहों पर तो ढोल नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी नाटी का आयोजन किया गया। पर्यटन निगम के होटलों में मनोरंजन के लिए लैमन डांस, वैलून डांस, पेपर डांस, कुल्लवी नाटी और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। होटलियरों ने 30 फीसदी छूट के साथ सैलानियों का वेलकम ड्रिंक्स के साथ स्वागत किया। पर्यटकों को लुभाने के लिए कई बड़े होटलों में तीन रात्रि के ठहराव के साथ एक रात का ठहराव निशुल्क रखा गया है। होटलियर विजय ठाकुर, विनित मेहंदी और राकेश शर्मा ने कहा कि सैलानियों के मनोरंजन के लिए क्रिसमस ट्री के साथ कुल्लवी नाटी, डीजे और लाइव म्यूजिक का भी इंतजाम किया गया था। होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप ठाकुर कहते हैं कि इस साल मनाली सैलानियों से पैक है, पूरा माल रोड पर्यटकों से भरा था। उधर, पर्यटन निगम मनाली के उपमहाप्रबंधक अरविंद सेन ने बताया कि कप्पल पर्यटकों की कम संख्या होने या फिर क्रिसमस क्वीन को लेकर आकर्षण कम होने से इस बार क्रिसमस क्वीन को नहीं चुना जाएगा। निगम ने इस आयोजन को रद्द कर दिया है।
बाक्स
ट्रिनिटी स्कूल बंजार में मनाया क्रिसमस
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल बंजार में सोमवार को क्रिसमस दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य किरन डेंग ने बताया कि कार्यक्रम में छोटे बच्चों को मिठाइयां बांटी गई और बच्चों को क्रिसमस के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रिंयका, मंजू कुमारी और सविता नेगी मौजूद रहीं ।