फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मुख्याध्यापक, तीन अध्यापिकाएं ड्यूटी से नदारद मिले

मुख्याध्यापक, तीन अध्यापिकाएं ड्यूटी से नदारद मिले

Sat, 06 Oct 2018 06:28 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
मुख्याध्यापक, तीन अध्यापिकाएं ड्यूटी से नदारद मिले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय उच्च विद्यालय जेष्ठा में बिना सूचना दिए मुख्याध्यापक व तीन अध्यापिकाएं ड्यूटी से नदारद पाए गए हैं। इसके अलावा स्कूल में मिड-डे मील कैशबुक और रिकॉर्ड भी अधूरा पाया गया। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने शुक्रवार को जेष्ठा स्कूल में औचक निरीक्षण किया। स्कूल में निरीक्षण विंग की दबिश के बाद हड़कंप मच गया।
निरीक्षण विंग का दल शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे हाई स्कूल जेष्ठा और प्राइमरी स्कूल जेष्ठा पहुंचा। टीम ने यहां अव्यवस्था का माहौल पाया। प्राइमरी स्कूल के हाजिरी रजिस्टर में एक अक्तूबर से हाजिरी ही नहीं लगाई गई थी। स्कूल में मिड-डे मील रिकॉर्ड और कैशबुक भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद निरीक्षण विंग ने हाई स्कूल में व्यवस्था को जांचा तो पाया कि स्कूल में मुख्याध्यापक और तीन अध्यापिकाएं बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित हैं। उच्च विद्यालय में छात्रों का शैक्षणिक स्तर निमभन पाया गया।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा था शून्य
जेष्ठा स्कूल का दसवीं कक्षा का बोर्ड का परीक्षा परिणाम शून्य रहा था। इसके लिए स्कूल के कार्यवाहक मुख्याध्यापक को शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए गए। उधर, प्राइमरी स्कूल नीणू में शिक्षा का स्तर चिंताजनक पाया गया। विद्यालय के अध्यापक को अगले निरीक्षण तक शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का किया निरीक्षण : बलवंत
निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत ठाकुर ने कहा कि प्राइमरी स्कूल नीणू, जेष्ठा और हाई स्कूल जेष्ठा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जेष्ठा स्कूल में मुख्याध्यापक व तीन अध्यापिकाएं बिना पूर्व सूचना के नदारद पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed