{"_id":"5bafc74f867a555b081aa557","slug":"131538246479-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार तहसील ओडीएफ घोषित, निकाली गई गौरव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार तहसील ओडीएफ घोषित, निकाली गई गौरव यात्रा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को स्वार तहसील क्षेत्र भी खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हो गया। शनिवार को इसकी घोषणा जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने की। इससे पूर्व नगर में डीएम के नेतृत्व में गौरव यात्रा निकाली गई।
शनिवार को स्वार बाजपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में खंड विकास की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न स्कूली बच्चों ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया । इस दौरान जिलाधिकारी कहा कि देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश को खुले में शौच मुक्त कराने का जो संकल्प लिया है वह साकार हो रहा है। इसी सिलसिले में स्वार ब्लाक को भी खुले में शौच मुक्त कर ओडीएफ घोषित किया गया है। इस दौरान उन्होंने गांव को ओडीएफ कराने में योगदान करने वाले ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों , आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एवं ब्लाक अधिकारियों कर्मचारियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अधिकारियों , ग्राम प्रधानों ने ढोल नगाड़ों के साथ गौरव यात्रा निकाली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. शरनजीत कौर, सहायक विकास अधिकारी विशन सक्सेना,खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र गौतम, उप जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, तहसीलदार संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ आदि लोग मौजूद रहे