{"_id":"5b6b46b34f1c1b66428b6ad7","slug":"131533757107-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेल्डर की दिल्ली में करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेल्डर की दिल्ली में करंट से मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। दिल्ली में स्टील वेल्डिंग का काम करते समय बूढ़ी दड़ियाल निवासी युवक की करंट लगने से मौत हो गई । जैसे ही सूचना परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया। बुधवार को मृतक युवक को गांव स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव बूढ़ी दड़ियाल निवासी मुस्तकीम का 18 वर्षीय बेटा नसीम अहमद दिल्ली में रहकर स्टील वेल्डिंग का काम करता था। मंगलवार की शाम वह वेल्डिंग की दुकान पर स्टील वेल्डिंग का काम कर रहा था कि अचानक वेल्डिंग मशीन में कोई खराबी आ गई, जिसे वह ठीक करने का प्रयास करने लगा कि अचानक मशीन में आये बिजली के करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसे देख दुकान पर काम कर रहे अन्य युवकों ने लाइन को बंद किया और उसे मशीन से अलग कर उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। दुकान स्वामी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। बेटे की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो घर मे कोहराम मच गया और परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए । बुधवार को युवक का शव घर लाया गया। जहां देर शाम उसके शव को गांव स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।