फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाषण व चित्रों से एड्स के प्रति किया जागरूक

भाषण व चित्रों से एड्स के प्रति किया जागरूक

Fri, 01 Dec 2017 05:30 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
भाषण व चित्रों से एड्स के प्रति किया जागरूक
भाषण और चित्रों से एड्स
विज्ञापन

के प्रति किया जागरूक
जिले में एड्स दिवस विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/बंजार/हरिपुर। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से विश्व एड्स दिवस पर रामेश्वरी अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान शाड़ाबाई कुल्लू में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश ठाकुर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित अध्यापकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।

जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी देवेंद्र गौड़ ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपना एचआईवी स्टेटस जानने के लिए नजदीकी आईसीटीसी केंद्र जाएं और एचआईवी की जांच करवाएं। इस दौरान निशुल्क एचआईवी टेस्ट शिविर में लगाया गया। जिसमें 33 प्रशिक्षुओं ने अपनी एचआईवी स्टेस्ट की जांच की। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रघुबीर सिंह, स्वास्थ्य शिक्षक सवीत्र चंद, तारा चंद और नीना पंडित, संस्थान के प्रबंध निदेशक उषा शर्मा, निदेशक प्रशासन श्रुति शर्मा और डॉ. स्मृति, डॉ. धर्मेंद्र, सुरेंद्र, संदीप, जितेंद्र, निशा, दीपा और नरेश सहित अन्य अध्यापक इस मौके उपस्थित रहे। महाविद्यालय बंजार में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वास्थ्य का अधिकार नामक विषय पर समर्पित कार्यक्रम में कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जोगिंद्र ठाकुर ने कालेज के विद्यार्थियों से संबोधित करते हुए कहा कि एड्स की जानकारी ही बचाव है। भाषण प्रतियोगिता में अर्चना पराशर प्रथम, किरना दूसरे तथा मीमांशा तीसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला में एकता, उमेश तथा तनीशा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही हैं। नारा लेखन में हीना प्रथम, उर्वशी दूसरे तथा शैलजा कायस्था तीसरे नंबर पर रही। इस मौके पर कॉलेज के प्रो रमेश यादव, मनीषा, प्रो गोविंद ठाकुर, डॉ रेणुका, प्रो राजकुमार, डॉ रत्नेश त्रिपाठी, डॉ सुनील सेन, प्रो अनूप, प्रो राजेश, डॉ शीतका, डॉ कंचन, प्रो मोनिका आदि मौजूद रहे। उधर, नग्गर खंड के गांव सोयल में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मनाली से घनश्याम शर्मा बतौर स्त्रोत व्यक्ति मौजूद हुए। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी बीजू, प्रधान युवा मंडल दौलत राम, उप प्रधान टीकम राम, सचिव बलबीर, सदस्य जोगिंद्र, वेद राम, राम दयाल, जीत राम, अमरजीत, भाग चंद, पन्ने लाल, नूप राम, मेहर सिंह संजय कुमार, लोत राम, बाला राम, वार्ड मेंबर सोम दत्त, अध्यापक चंदे राम, जागृति महिला मंडल सोयल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed