{"_id":"5a10339c4f1c1b6e468b4d58","slug":"131511011228-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदोत्सव में होंगी 17 सांस्कृतिक विधाओं की स्पर्धाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदोत्सव में होंगी 17 सांस्कृतिक विधाओं की स्पर्धाएं
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरदोत्सव में होंगी 17 सांस्कृतिक विधाओं की स्पर्धाएं
पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव-2018 की तैयारियां शुरू
आयोजन समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली के पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव-2018 की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। शरदोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम एचआर बेरवा ने शनिवार को समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में शरदोत्सव के विभिन्न प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीएम एचआर बेरवा ने बताया कि आयोजन समिति इस महत्वपूर्ण उत्सव को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उत्सव के माध्यम से मनाली के पर्यटन उद्योग के विस्तार के साथ-साथ स्थानीय लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी जोर दिया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि लोक संस्कृति की विभिन्न विधाओं व अन्य गतिविधियों सहित कुल 17 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें स्थानीय महिला मंडलों व विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों की झांकियां, विंटर क्वीन प्रतियोगिता, रस्साकशी, लोकनृत्य प्रतियोगिता और अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। आयोजन समिति ने इस बार दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए स्टार नाइट करवाने का भी निर्णय लिया है। एसडीएम ने संबंधित विभागों व स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों के अलावा होटल एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों से भी सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शरदोत्सव के सफल आयोजन के लिए उपसमितियों का गठन किया जा रहा है। सभी उपसमितियों के पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर तैयारियां आरंभ कर दें तथा स्थानीय लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।