फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चुनाव में पकड़ी 21 हजार लीटर अवैध शराब

चुनाव में पकड़ी 21 हजार लीटर अवैध शराब

Thu, 16 Nov 2017 07:47 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में पकड़ी 21 हजार लीटर अवैध शराब
वाइन - फोटो : amarujala
कुल्लू। विधानसभा चुनावों के दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लिए गठित चार टीमों ने 491 छापामारी कर करीब 21 हजार लीटर अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा अवैध शराब के 77 मामलों में साढ़े पांच लाख जुर्माना भी वसूल किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान शराब की तस्करी पर नजर रखने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला के लिए गठित यह टीमों ने संभावित कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी और लाहौल स्पीति में 491 छापामारी की। इस दौरान आबकारी एवं कराधान विभाग ने 21 हजार 712 लीटर बरामद की। इसमें देसी से लेकर अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। विभाग ने अवैध शराब का धंधा करने वालों पार शिकंजा कसते हुए उन पर जुर्माना भी ठोका। विभाग ने 77 मामलों में कुल साढ़े पांच लाख जुर्माना भी वसूल किया। गौर रहे कि जिला निवार्चन अधिकारी व उपायुक्त युनूस ने विभाग को शराब की अवैध तस्करी पर नजर रखने के लिए कहा था। उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के कुल्लू व लाहौल स्पीति के इटीओ नरेंद्र सेन ने कहा कि चुनावों के दौरान 21 हजार लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कुल कीमत 18 लाख से अधिक है। इसके अलावा 77 केसों में साढ़े पांच लाख रूपये जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed