{"_id":"5c61a93bbdec224c164eccc9","slug":"121549904187-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू, भुट्टी और मनाली में लगेंगी सेनेटरी वेडिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू, भुट्टी और मनाली में लगेंगी सेनेटरी वेडिंग मशीन
विज्ञापन
कुल्लू, भुट्टी और मनाली में लगेंगी सेनेटरी वेंडिंग मशीनें
अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगाई जाएगी मशीन
महिलाओं को मिलेगी सुविधा, पांच रुपये में मिलेगा पैड
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिलाओं की सुविधा के लिए सेनेटरी वेंडिंग मशीन स्थापित की जाएगी। अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर यह मशीन लगाई जा रही है। इसका काम शुरू हो गया है। बुधवार को उपायुक्त युनुस मशीन का शुभारंभ कर जनता को समर्पित करेंगे।
नारी गरिमा की दिशा में इसे एक सफल प्रयास माना जा रहा है। गौर रहे कि जिला प्रशासन ने नारी गरिमा की मुहिम चलाई हुई थी। इसी के तहत सुविधा देने के लिहाज से अस्पताल में सेनेेटरी मशीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही भुट्टी और मनाली में भी ये मशीनें लगाई जाएंगी। अस्पताल में लाई गई सेनेटरी मशीन पर 55,600 रुपये खर्च आया है। इसमें पांच रुपयेे डालने पर पैड मिल सकेगा। इसे डिस्पोज ऑफ करने के लिए इंसीनेटर मशीन भी साथ में लगी होगी। इसकी सहायता से पैड को आसानी से डिस्पोज ऑफ किया जा सकेगा। इसे अस्पताल प्रबंधन की ओर से महिलाओं के लिए बड़ी सुविधा मानी जा रहा है। अस्पताल में सेनेटरी वेंडिंग मशीन की सुविधा न होने से महिलाओं को कई बार दिक्कतों को सामना करना पड़ता था।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, भुट्टी और मनाली में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। कुल्लू अस्पताल में गायनी वार्ड के बाहर लगने वाली मशीन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। बुधवार को उपायुक्त इसका शुभारंभ करेंगे। पांच रुपये का सिक्का डालकर पैड मिलेगा। इससे महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।