फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दशहरा, दिवाली के लिए नहीं हो रही बुकिंग

दशहरा, दिवाली के लिए नहीं हो रही बुकिंग

Sun, 07 Oct 2018 06:24 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
दशहरा, दिवाली के लिए नहीं हो रही बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ के दो सप्ताह बाद भी वोल्वो बसें मनाली तक नहीं पहुंच रही हैं। इससे मनाली का पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के क्लाथ, डोभी और बराण में ही वोल्वो बसें डेरा जमा रही हैं। इसके आगे सैलानियों को टैक्सियों में मनाली पहुंचना पड़ रहा है। इसके अलावा दशहरा और दिवाली के लिए भी पर्यटक बुकिंग नहीं कर रहे हैं।
बाढ़ के चलते मनाली के पर्यटन व्यवसाय को करारा झटका लगा है। पर्यटक हिमाचल की ओर आने के लिए इनकार कर रहे हैं। मनाली में इन दिनों पर्यटकों की आमद शून्य है। खराब सड़क होने के चलते वोल्वो बसें डोभी के पास रुक रही हैं। कुछ वोल्वो जो सुबह ही पहुंच जाती हैं, वे क्लाथ तक आ रही हैं। जो वोल्वो देर से आती हैं, उन्हें भुंतर में ही रोका जा रहा है। ऐसे में पर्यटन कारोबारी आगामी सीजन को लेकर चिंतित हैं। वोल्वो एसोसिएशन की प्रधान लाजवंती शर्मा ने कहा कि ट्रेवल एजेंटों का कहना है कि सैलानियों के मन में बाढ़ का खौफ है। दशहरा सीजन के दौरान मनाली के होटलों में बुकिंग ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन


सरकार दूसरे राज्यों के साथ करे बैठक : अनूप
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ के कारण दशहरा और दिवाली के लिए पर्यटन सीजन की सभी बुकिंग रद्द हो गई हैं। मात्र पूछताछ ही हो रही है। किसी प्रकार की बुकिंग सैलानियों की ओर से नहीं की जा रही है। सरकार को चाहिए की दिल्ली, गुजरात, मुंबई, सहित अन्य शहरों में ट्रेवल एजेंटों के साथ बैठक कर बताएं कि हिमाचल पूरी तरह से सुरक्षित है। बाढ़ के बाद हालत सामान्य हो गए हैं। सड़कें ठीक हो गई हैं। बिना झिझक सैलानी मनाली आ सकते हैं। इससे मनाली के पर्यटन व्यवसाय को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा में रहती थी 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी
कुल्लू में दशहरा के दौरान ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत होती है। वहीं दशहरा व दिवाली के दौरान पर्यटन नगरी मनाली के होटल 70 से 80 फीसदी तक बुक होते हैं। समर सीजन में ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी होती है। लेकिन इस बार ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद अभी तक होटलों की ऑक्यूपेंसी शून्य चल रही है। पर्यटन कारोबारियों को पिछले चार महीने से घाटा उठाना पड़ा है।


21 किमी पीछे तक आ रही बसें
मनाली से क्लाथ की दूरी छह किलोमीटर है। बराण मनाली से आठ किलोमीटर तथा डोभी पर्यटन नगरी मनाली से 21 किलोमीटर दूर है। वोल्वो बसें इन तीनों स्थानों तक आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed