{"_id":"5bb3800e867a557ed20b2ae5","slug":"121538490382-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसमिशन लाइनों के टकराने से उठी चिंगारियों से झुलसे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसमिशन लाइनों के टकराने से उठी चिंगारियों से झुलसे चार लोग
Updated Tue, 02 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू की सैंज घाटी की देवगढ़ पंचायत में एनएचपीसी के टावरों की ट्रांसमिशन तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारियों से चार लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
ये चिंगारियां लोगों की घास की घासनियों पर भी गिरी और वहां आग लगने से अफरातफरी मची। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तारों के टकराने के बाद निकली चिंगारी से झुलसने वालों में दीप चंद (24), शानू (28), हीरा सिंह (38) तथा राम लाल (52) शामिल हैं। सभी पीड़ित सैंज के शाइद गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सब घासनियों में घास काट रहे थे। आग की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटना स्थल के लिए रवाना हुआ। लेकिन वारदात दुर्गम क्षेत्र में होने से दल को मौके पर पहुंचने में घंटों का समय लग गया। मौके पर पहुंची भुंतर पुलिस ने सभी घायलों को पहले नगवाईं पहुंचाया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है और सभी लोगों का उपचार चल रहा है। आग पर मुश्किल से काबू पाया गया। विधायक सुरेंद्र शौरी प्रभावितों से मिले और फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये दिए गए। उधर, हादसे के बाद पूरी सैंज घाटी के लोग सहमे हुए है। जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने सभी घायलों के ब्यान कमलबद्ध कर दिए हैं। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि केस दर्जकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।