फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिले में 50 से अधिक सड़कें बंद, 15 बसें फंसीं

जिले में 50 से अधिक सड़कें बंद, 15 बसें फंसीं

Mon, 13 Aug 2018 07:10 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
जिले में 50 से अधिक सड़कें बंद, 15 बसें फंसीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार/सैंज/हरिपुर। मूसलाधार बारिश से जिला कुल्लू के लोगों को आवाजाही के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला में हुए भारी भूस्खलन व डंगे ढहने से करीब 50 से अधिक सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। सड़कों केे बंद होने से एचआरटीसी कुल्लू की 15 से अधिक बसें फंस गई हैं। इनमें लंबे रूटों की बसें भी शामिल हैं।

सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप होने से लोगों को कई किलोमीटर पैदल ही सफर करना पड़ा है। उधर, मौसम खराब रहने से दिल्ली-भुंतर की हवाई उड़ानें रद्द हो गई। ब्यास, पार्वती, तीर्थन व सरवरी खड्डा का जलस्तर उफान पर है। भुंतर में ब्यास का जलस्तर अधिक होने से प्रवासी मजदूरों की झुग्गी झोंपड़ियां पानी में डूब गई हैं। हालांकि प्रशासन ने यहां रहने वाले लोगों को पहले ही यहां हटा दिया है। जिला कुल्लू की सैंज घाटी के आधा दर्जन सड़कें बंद होने से बस सेवाएं प्रभावित रही। किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद को मंडी तक ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाटी की रोपा-शांगड़, सैंज-धाऊगी,न्यूली-तलेहरा, शलवाड़ -कनौन, सैंज-देउरी, सैंज-पुखरी, राणाबाग-कांडीबाग-घुहाटन, राणाबाग-करशाला, रोहाचला, थाच, भलाण, पेखड़ी, बठाहड़, सरची, बस्तोरी, सचाणी सहित 50 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। उधर, जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला औट-आनी-सैंज नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। जलोड़ी के पार निगम की तीन बसें फंस गई हैं। सोझा के पास एक पेड़ गिरने के साथ कोटनाला व कांडूगाड़ में भूस्खलन होने से बाह्य सराज की 58 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया। चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली के बंद होने से जिला के लिए अखबार, दूध व ब्रेड की सप्लाई भी नहीं हो सकी है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने खराब मौसम और लगातार भारी बारिश के चलते पर्यटकों, ट्रैकरों और ट्रैवल एजेंटों से भी विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यटक नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा खराब मौसम में ट्रैकिंग के लिए न निकलें। उपायुक्त ने जिला के ट्रैवल एजेंटों से भी आग्रह किया है कि वे खराब मौसम में किसी भी पर्यटक को ट्रैकिंग या अन्य साहसिक गतिविधि के लिए न भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed