{"_id":"5b562e154f1c1b764d8b47b7","slug":"121532374549-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा नहीं करने पर बैंक ने स्टोन क्रशर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा नहीं करने पर बैंक ने स्टोन क्रशर पर जड़ा ताला
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। भारी भरकम ऋण की राशि जमा नहीं पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की बाजपुर शाखा के प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सहयोग दशमेश स्टोन क्रशर पर ताला जड़ दिया। बैंक ने यह कार्रवाई ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर की है।
पुलिस के मुताबिक तहसील क्षेत्र के मानपुर उत्तरी निवासी किसान दलजीत सिंह ने अपनी भूमि पर पीएनबी की बाजपुर शाखका से स्टोन क्रशर चलाने के लिए ऋण लिया था। समय सीमा बीत जाने के बाद लोन जमा नहीं किया गया । बैंक द्वारा स्टोन क्रशर स्वामी को बकाया जमा करने पर नोटिस भी जारी किए गए। बैंक द्वारा जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के यहां बकायेदार के खिलाफ 82 की कार्रवाई भी कर दी गई । जिसपर जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने बैंक को बकायेदार द्वारा धन राशि जमा न करने पर स्टोनक्रशर को कब्जे में लेने के निर्देश जारी कर दिए। जिसपर सोमवार को उत्तराखंड के बाजपुर पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक एके शुक्ला बैंक कर्मचारियों को साथ लेकर तहसील पहुंचे और जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर का आदेश तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा को दिया और स्टोन क्रशर पर कब्जा कराने में सहयोग देने को कहा । जिसपर तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर गांव मानपुर उत्तरी स्थित दशमेश स्टोन क्रशर पर पहुंचे । कार्रवाई की भनक लगते ही स्टोनक्रशर संचालक सहित अन्य कर्मचारी मौके से खिसक लिए। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने स्टोन क्रशर पर कब्जा कर कार्यालयों में ताला बंदी कर दी और सुरक्षा के लिए बैंक के दो गार्ड तैनात कर दिए । बैंक शाखा प्रबंधक एके शुक्ला ने बताया कि स्टोनक्रशर पर बैंक की 3 करोड़ 72 लाख की बकाया राशि थी । ऊधमसिंह नगर केजिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से स्टोनक्रशर को कब्जे में ले लिया गया है । शीघ्र नीलामी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि स्टोनक्रशर संचालक पर बैंक का 3करोड़ 72 लाख का कर्ज था । जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर बैंक को दशमेश स्टोनक्रशर पर कब्जा दिला दिया है। इस मामले में स्टोन क्रशर के संचालक दलजीत सिंह उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।