फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दिल्ली रैली में कुल्लू जिला से शामिल होंगे 500 कर्मचारी

दिल्ली रैली में कुल्लू जिला से शामिल होंगे 500 कर्मचारी

Thu, 19 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली रैली में कुल्लू जिला से शामिल होंगे 500 कर्मचारी
दिल्ली रैली में कुल्लू जिला से
विज्ञापन

शामिल होंगे 500 कर्मचारी
बोले, नई पेंशन स्कीम में पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था नहीं
एनपीएस कर्मचारी संघ जिला कुल्लू की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर में एनपीएस कर्मचारी संघ की बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर 30 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर चर्चा की गई। दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और ब्लॉक के प्रभारी नियुक्त किए। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष विनोद डोगरा ने की।

संघ के जिला महासचिव ओम प्रकाश ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु रैली का आयोजन दिल्ली के रामलीला मैदान में किया जा रहा है। जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के केंद्रीय व राज्य कर्मचारी भाग लेंगे। जिला कुल्लू से इस रैली में लगभग 500 कर्मचारी शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद नियुक्त तथा नियमित हुए सभी कर्मचारी एनपीएस के तहत आते हैं। जिनकी संख्या राज्य में करीब 80000 के आसपास है। एनपीएस में कर्मचारी की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था नहीं है। अगर कोई कर्मचारी दिव्यांग हो जाता है तो उन्हें किसी भी प्रकार कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती है। इसके अलावा एनपीएस के तहत आने वाले कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के तहत पेंशन साठ वर्ष पूरा होने पर लगती है। जबकि राज्य में कर्मचारी 58 वर्ष पूरा होने पर सेवानिवृत्त हो जाता है। इसके अतिरिक्त नई पेंशन योजना में कर्मचारियों का पैसा शेयर मार्केट में लगाया जाता है। सेवानिवृत्ति के उपरांत उसे कितनी पेंशन लगेगी यह उस समय की शेयर मार्केट की स्थिति पर निर्भर करता है। नई पेंशन योजना की इन्हीं खामियों को केंद्र सरकार के सामने उजागर करने के लिए इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महिला विंग अध्यक्षा सुनेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ कुल्लू वन के अध्यक्ष हरमेश, अरुण कुमार, सुनिता, संदीप, मीना कुमारी, कुलदीप और रूम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed